परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

बुधवार, 27 जुलाई 2022

खत्म हो जाएंगे 13 केंद्रीय श्रम कानून, मसौदा तैयार



 खत्म हो जाएंगे 13 केंद्रीय श्रम कानून, मसौदा तैयार

लखनऊ। उद्योगों को बढ़ावा देने के साथ ही कामगारों के हित सुरक्षित करने को प्रदेश में श्रम कानूनों में कई बदलाव की तैयारी है। इसके लिए केंद्र की तर्ज पर उत्तर प्रदेश व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्य शर्त संहिता नियमावली 2022 का प्रारूप तैयार किया गया है। विभागीय अधिकारियों ने मंगलवार को इसका मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष प्रजेंटेशन दिया। इस नई नियमावली के लागू होने पर 13 केंद्रीय कानून खत्म होने के साथ ही यूपी सरकार के 6 रूल्स भी अतिक्रमित हो जाएंगे। इसमें नवीन श्रम संहिताओं के समायोजन के साथ ही दशकों पूर्व बनाए गए श्रम कानून शामिल हैं।

कमेटी खतरे वाले उद्योगों के नक्शे मंजूर करेगी

नई नियमावली के हिसाब से खतरे या जोखिम वाले उद्योगों के लिए सेफ्टी कमेटी का गठन किया जाएगा। इसके अलावा वहां सेफ्टी अफसरों की भी तैनाती की जाएगी। ऐसे उद्योगों के लिए साइट का नक्शा फाइनल करने के लिए श्रमायुक्त की अध्यक्षता में हाई लेवल कमेटी गठित की जाएगी।

खत्म हो जाएंगे 13 केंद्रीय श्रम कानून, मसौदा तैयार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें