परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

बुधवार, 27 जुलाई 2022

प्राविधिक शिक्षा के सचिव और निदेशक हटाए गए

 

प्राविधिक शिक्षा के सचिव और निदेशक हटाए गए

लखनऊ,। फार्मेसी कालेजों को एनओसी देने में भ्रष्टाचार की शिकायतें मिलने पर प्राविधिक शिक्षा बोर्ड के सचिव सुनील कुमार सोनकर और प्राविधिक शिक्षा निदेशक मनोज कुमार को हटा दिया गया है। यह जानकारी प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने दी है।

सुनील सोनकर पर आरोप हैं कि उन्होंने गलत तरीके से फार्मेसी कॉलेजों को एनओसी दी। निदेशक मनोज कुमार पर आरोप हैं कि उन्होंने अपने बेटे को रायबरेली स्थित फिरोज गांधी पॉलिटेक्निक कॉलेज में अनियमित तरीके से प्रवक्ता के पद पर नियुक्ति करवाई है। 

फार्मेसी कॉलेज को एनओसी देने में अनियमितता बरती

प्राविधिक शिक्षा निदेशक मनोज कुमार को शोध विकास व प्रशिक्षण संस्थान का निदेशक बना दिया गया है। सुनील सोनकर को प्राविधिक शिक्षा मुख्यालय से सम्बद्ध किया गया है। प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने जानकारी दी कि प्रदेश में लगभग एक हजार फार्मेसी कॉलेजों के लिए आवेदन आए थे। इनमें से लगभग 850 नए फार्मेसी कॉलेज खोलने के लिए एनओसी जारी कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि इसमें एनओसी जारी करने में अनियमितता बरती गई।

सुप्रीम कोर्ट के मुताबिक फार्मेसी कॉलेजों से शपथपत्र लेकर मानकों की चेकिंग करनी थी लेकिन कई को बिना शपथपत्र के ही एनओसी जारी कर दी गई और कई में मानकों की जांच भी नहीं की गई। मुख्यमंत्री तक इसकी शिकायत पहुंची तो जांच के आदेश दिए गए। प्राथमिक जांच में दोनों को दोषी पाया गया है। मंत्री आशीष ने बताया कि जिन कॉलेजों को एनओसी दी गई उनकी जांच होगी व गड़बड़ी मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

प्राविधिक शिक्षा के सचिव और निदेशक हटाए गए Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें