परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

बुधवार, 27 जुलाई 2022

Primary Ka Master:- क्‍लास रूम में बच्‍चों से माल‍िश करवा रहीं थीं मैडम, वीड‍ियो वायरल होने पर की गईं न‍िलंब‍ित



 Primary Ka Master:- क्‍लास रूम में बच्‍चों से माल‍िश करवा रहीं थीं मैडम, वीड‍ियो वायरल होने पर की गईं न‍िलंब‍ित

परिषदीय विद्यालयों में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा पर जोर तो दिया जा रहा है, लेकिन कुछ शिक्षक शिक्षिकाओं की मनमानी और लापरवाही फजीहत करा रही है। बावन विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय पोखरी में एक शिक्षिका द्वारा कक्षा कक्ष में एक बच्चे से हाथ दबवाने का वीडियो वायरल हुआ है। बीएसए ने शुरुआती जांच के आधार पर शिक्षिका को निलंबित कर दिया है।

पोखरी के वायरल हुए वीडियो में साफ दिख रहा है कि शिक्षिका आराम से कुर्सी पर बैठी बोतल से पानी पी रही है और एक बच्चा खड़ा होकर उनके हाथ दबा रहा है। शिक्षिका उसे दिशा निर्देश भी दे रही है। बुधवार को वायरल हुए वीडियो को संज्ञान में लेते हुए प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर कार्रवाई का निर्देश दिया।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीपी सिंह ने बताया कि वीडियो की जांच कराई गई तो पता चला कि कक्षा कक्ष में बच्चे से हाथ दबवाने वाली शिक्षिका उर्मिला सिंह हैं। उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और खंड शिक्षा अधिकारी को पूरी जांच सौंपी गई है, उसके बाद आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

बच्चे बोले, पीट रहे पति को मैम ने रोका था : पिहानी विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय कुइयां में प्रधानाध्यापिका के पति द्वारा बच्चों के साथ मारपीट करने के आरोप की जांच में पुष्टि हुई है। खंड शिक्षा अधिकारी ने पूरे मामले की बीएसए को रिपोर्ट भेजी है, जिसके अनुसार बच्चों ने बताया कि प्रधानाध्यापिका सविता रानी के पति अशोक कुमार शुक्ला ने उनके साथ मारपीट की और जातिसूचक गालियां तक दीं।

हालांकि बीईओ ने अपनी जांच रिपोर्ट में यह भी बताया कि बच्चों का कहना है कि जब प्रधानाध्यापिका के पति अशोक कुमार बच्चों को पीट रहे थे तो मैम (प्रधानाध्यापिका) ने मना भी किया था। बीईओ ने इस मामले में प्रधानाध्यापिका को ही दोषी मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है। बीएसए वीपी सिंह ने बताया कि बीईओ की जांच आख्या के आधार पर आगे की कार्रवाई हो रही है।


Primary Ka Master:- क्‍लास रूम में बच्‍चों से माल‍िश करवा रहीं थीं मैडम, वीड‍ियो वायरल होने पर की गईं न‍िलंब‍ित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें