परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

सोमवार, 1 अगस्त 2022

दुष्कर्म का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, भेजा गया जेल पीड़ित युवती की तहरीर पर एक दिन पूर्व दर्ज हुआ था मुकदमा



 दुष्कर्म का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, भेजा गया जेल पीड़ित युवती की तहरीर पर एक दिन पूर्व दर्ज हुआ था मुकदमा

खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी शिक्षक को पुलिस ने शुक्रवार को मुंडेरा बुजुर्ग गाव स्थित अहिल्यापुर मंदिर गेट से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।पुलिस को यह सफलता मुखबिर के जरिए मिली। पुलिस ने एक दिन पूर्व पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी शिक्षक एक गांव में तीन वर्षों से एक छात्रा को उसके पर जाकर पढ़ाता था।

 इसी बीच छात्रा की बड़ी बहन से उसकी नजदीकियां बढ़ गई।दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया छात्रा की बहन का आरोप है कि शिक्षक ने शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाया। अब शादी की बात करने पर जानमाल की धमकी दे रहा है। वह शादी करने से इनकार कर रहा है। पीड़िता ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर दी। पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी शिक्षक की तलाश शुरू की। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मुंडेरा बुजुर्ग के अहिल्यापुर मंदिर गेट के पास से आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

दुष्कर्म का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, भेजा गया जेल पीड़ित युवती की तहरीर पर एक दिन पूर्व दर्ज हुआ था मुकदमा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें