परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

शुक्रवार, 30 सितंबर 2022

दूसरे जिले से आए एमआरसी शिक्षकों के वेतन भुगतान के आदेश



 दूसरे जिले से आए एमआरसी शिक्षकों के वेतन भुगतान के आदेश

प्रयागराज। परिषदीय प्राथमिक स्कूलों के 68500 शिक्षक भर्ती के तहत चयनित और 15 सितंबर को ऑनलाइन विद्यालय आवंटन पाने वाले 87 मेरिटोरियस रिजर्व कैटेगरी (एमआरसी) शिक्षकों के वेतन भुगतान के आदेश दिए गए हैं। 

बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को गुरुवार को निर्देशित किया है कि 18-19 जुलाई को बीएसए कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करने वाले इन शिक्षकों का अवशेष एवं नियमित वेतन भुगतान सुनिश्चित करें। हाईकोर्ट के आदेश के बाद बेसिक शिक्षा परिषद ने इन शिक्षकों का तबादला किया है। दो चरणों मई में 2908 और जुलाई में 1024 शिक्षकों को मनपसंद जिला आवंटित किया गया था।


दूसरे जिले से आए एमआरसी शिक्षकों के वेतन भुगतान के आदेश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें