परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

बुधवार, 30 नवंबर 2022

मच्छोदरी मॉडल स्कूल की तर्ज पर विकसित होंगे 24 विद्यालय

 

मच्छोदरी मॉडल स्कूल की तर्ज पर विकसित होंगे 24 विद्यालय

नगर क्षेत्र के 24 परिषदीय स्कूलों का गांव की तर्ज पर कायाकल्प किया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है। मुहर लगने के बाद जर्जर स्कूली भवनों को मच्छोदरी मॉडल स्कूल की तरह विकसित कर अत्याधुनिक सुविधाआें से लैस किया जाएगा।


नगर निगम को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। संवारने का कार्य दो तरह से कराया जाएगा। जिसमें 12 स्कूलों का जीर्णोद्धार और 12 का पुनर्निर्माण होगा। बजट के अभाव में दशकों से कई स्कूलों में न तो रंगाई-पुताई हुई है और न ही मेंटेनेंस किया गया है। रखरखाव के अभाव में कई स्कूलों के प्लास्टर और छत गिरने का खतरा बना रहता है। जोन वार सर्वे करवाकर 24 स्कूलों का चयन किया गया है।


शहर में कई सरकारी स्कूल हैं, जहां छतों की मरम्मत तक नहीं की गई है। मानसून में छतों के गिरने का डर बढ़ जाता है। जर्जर विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा दांव पर रहती है।नगर क्षेत्र के स्कूलों के जीर्णोद्धार व पुनर्निर्माण को लेकर शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद नगर निगम के सहयोग से कार्य कराया जाएगा। - डॉ. अरविंद पाठक, बीएसए


मच्छोदरी मॉडल स्कूल की तर्ज पर विकसित होंगे 24 विद्यालय Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें