परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

रविवार, 13 नवंबर 2022

मार्च तक 40 लाख विद्यार्थियों को बांटे जाएंगे टैबलेट-स्मार्टफोन, अगले महीने हो सकता है टेंडर

 


मार्च तक 40 लाख विद्यार्थियों को बांटे जाएंगे टैबलेट-स्मार्टफोन, अगले महीने हो सकता है टेंडर


पांच वर्ष में दो करोड़ विद्यार्थियों को टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित किए जाने हैं। आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग की ओर से अनुपरक बजट में इस वर्ष करीब 40 लाख विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन और टैबलेट के लिए बजट की मांग रखी जा रही है।

स्वामी विवेकानंद छात्र सशक्तिकरण योजना के तहत वर्तमान वित्तीय वर्ष में 40 लाख विद्यार्थियों को टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को समीक्षा बैठक में टैबलेट वितरण करें बिना भेदभाव हर पात्र विद्यार्थी को टैबलेट और स्मार्टफोन उपलब्ध कराकर पांच वर्ष में प्रत्येक विद्यार्थी को इससे लैस करने के निर्देश दिए है।

योजना के तहत पांच वर्ष में दो करोड़ विद्यार्थियों को टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित किए जाने हैं। आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग की ओर से अनुपरक बजट में इस वर्ष करीब 40 लाख विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन और टैबलेट के लिए बजट की मांग रखी जा रही है। अगले महीने तक टैबलेट और स्मार्टफोन खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया और वितरण की नियमावली तय हो सकती है। मार्च 2023 तक 40 लाख विद्यार्थियों को इनका वितरण किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक पहले चरण में स्नातक एवं स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को टैबलेट और स्मार्टफोन दिए जाएंगे।


मार्च तक 40 लाख विद्यार्थियों को बांटे जाएंगे टैबलेट-स्मार्टफोन, अगले महीने हो सकता है टेंडर Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें