परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

शनिवार, 12 नवंबर 2022

फर्जी शिक्षिका को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल



 फर्जी शिक्षिका को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

कैम्पियरगंज, ।फर्जी तरीके से दूसरे के नाम से नौकरी कर रही तथाकथित फरार शिक्षिका को कैम्पियरगंज पुलिस ने मानीराम क्रासिंग से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कैम्पियरगंज क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जलार में तैनात शिक्षिका वाराणसी की वंदना पांडेय के नाम पर अर्चना उर्फ ऊषा तिवारी मझवलिया थाना खुखूंदू जनपद देवरिया वर्ष 2010 से नौकरी कर रही थी। विभागीय जांच में वर्ष 2020 में कूटरचना का मामला प्रकाश में आया और तथाकथित शिक्षिका को बर्खास्त कर दिया गया। बीएसए ने जनवरी 2021 में कैम्पियरगंज थाना में मुकदमा दर्ज कराया था। कैम्पियरगंज पुलिस ने मामले में आरोपित तथाकथित शिक्षिका को मानीराम क्रासिंग से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


फर्जी शिक्षिका को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें