परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

रविवार, 13 नवंबर 2022

माध्यमिक शिक्षकों को भी ऑनलाइन छुट्टी

 माध्यमिक शिक्षकों को भी ऑनलाइन छुट्टी

माध्यमिक स्तर के स्कूलों में भी अब शिक्षक ऑनलाइन माध्यम से ही छुट्टी ले सकेंगे। मानव संपदा पोर्टल से छुट्टी लेने की प्रक्रिया को अनिवार्य रूप से लागू किया जाएगा। महानिदेशक विजय किरन आनंद ने माध्यमिक शिक्षा का कार्यभार संभालते ही एक महीने के अंदर इस प्रक्रिया को लागू करने के आदेश दिए हैं। इस निर्णय से राजकीय व एडेड स्कूलों के लगभग 90 हजार शिक्षकों को लाभ होगा।इसके लागू होने के बाद शिक्षकों की तैनाती, छुट्टियों, तबादले, इंक्रीमेंट आदि सभी जानकारियां एक जगह होंगी। इस पोर्टल पर कर्मचारी या शिक्षक की सर्विस बुक भी होगी। मानव संपदा पोर्टल सरकार ने सभी सरकारी कार्यालयों में लागू कर दिया है।

माध्यमिक शिक्षकों को भी ऑनलाइन छुट्टी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें