परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

बुधवार, 23 नवंबर 2022

बीएसए दफ्तर पर महिला शिक्षकों ने किया हंगामा

बीएसए दफ्तर पर महिला शिक्षकों ने किया हंगामा

बलिया! जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में मंगलवार को कुछ महिला शिक्षकों ने हंगामा खड़ा दिया। सीडीओ  की मौजूदगी में अधिकारियोंस् से बदसलूकी भी की। बात इस कदर बढ़ गयी कि अधिकारियों को पुलिस बुलानी पड़ी।चर्चा है कि इस मामले में महिला अध्यापकों  पर मुकदमा समेत विभागीय कार्रवाई संभव है। बीएसए आफिस में मंगलवार को बच्चों की विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ था। इसमें शामिल होने के लिए सीडीओ प्रवीण वर्मा भी पहुंचे थे। अधिकारी प्रदर्शनी के दौरान परिसर में बैठे थे। बताया जाता है कि इसी बीच कुछ महिला शिक्षिकाएं भी पहुंच गयीं। उनमें एक पदाधिकारी भी थी। सूत्रों के अनुसार महिला पदाधिकारी की मौजूदगी पर हैरानगी जताते हुए बीएसए ने सवाल किया कि कार्यक्रम जूनियर विद्यालयों  का है और किसी संगठन को इसमें नहीं बुलाया गया था। इससे बौखलायी महिला नेता ने हंगामा शुरू कर दिया।

बताया जाता है इस दौरान अधिकारियों से दुर्व्यवहार भी किया। बात बिगड़ते देख बीएसए  ने पुलिस  को जानकारी दी। इसके बाद महिला वपुलिस के जवान के साथ ही चौकी प्रभारी जापलिनगंज पहुंच गये। किसी तरह मामला शांत हुआ तो महिला शिक्षक नेता सीडीओ SDO के गाड़ी के आगे खड़ी हो गयी। पुलिसकर्मियों ने किसी प्रकार हटाया। शिक्षा विभाग shiksha vibhag से जुड़े लोगों का कहना है कि महिला शिक्षक नेता चिलकहर ब्लॉक की है। कुछ महीना पहले ही एक कार्यक्रम में पुरुष शिक्षक Teacher से दुर्व्यवहार का उसका वीडियो वायरल Viral हुआ था। फिलहाल इस प्रकरण पर अधिकारी मौन हैं, लेकिन अंदरखाने कार्रवाई की तैयारी चल रही है। इस मामले पर सीडीओ SDO व बीएसए BSA से सम्पर्क का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।


बीएसए दफ्तर पर महिला शिक्षकों ने किया हंगामा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें