परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

सोमवार, 21 नवंबर 2022

कक्षा सात के छात्र ने फंदे पर लटक कर दे दी जान, पढ़ें पूरी खबर

 


 कक्षा सात के छात्र ने फंदे पर लटक कर दे दी जान, पढ़ें पूरी खबर

कुंदरकी (मुरादाबाद)। मैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम मिलक गरेर निवासी कारपेंटर शमीम सैफी का 15 वर्षीय बेटा कादिर गांव के प्राइवेट स्कूल में कक्षा सात में पढ़ रहा था। बृहस्पतिवार को बहन ने जब स्कूल चलने के लिए कहा तो वह जाने के लिए तैयार नहीं हुआ इस दौरान बहन ने टीचर से शिकायत करने की बात कह दी तो कादिर ने फंदे पर लटक कर जान दे दी।

बृहस्पतिवार सुबह छात्र कादिर अपनी तीन बहनों और बड़े भाई के साथ घर में मौजूद था शमीम सैफी अपने बीमार पत्नी आमना का उपचार कराने के लिए डींगरपुर गांव मैं निजी अस्पताल में थे। करीब दस बजे कादिर से उसकी छोटी बहन गुलफिजा ने स्कूल चलने के लिए कहा तो वह स्कूल जाने में आनाकानी करने लगा। इस पर उसकी बहन से कहा कि मास्टर साहब से कह दूंगी कि कादिर घर

पर ही है और स्कूल नहीं आया है। यह बात सुनकर कादिर क्षुब्ध हो गया और कमरे में घुस गया। कुछ देर बाद जब बहन ने कमरे के किवाड़ खोलने का प्रयास किया तो कमरे के अंदर से कुछी लगी हुई थी। इसके बाद में अनहोनी की आशंका में कादिर के भाई-बहन से शोर मचा दिया।

कक्षा सात के छात्र ने फंदे पर लटक कर दे दी जान, पढ़ें पूरी खबर Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें