परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

बुधवार, 23 नवंबर 2022

पर्यटन क्लब बढ़ाएंगे माध्यमिक विद्यार्थियों का भौगोलिक ज्ञान, प्रधानाचार्यों को आदेश जारी

 


 पर्यटन क्लब बढ़ाएंगे माध्यमिक विद्यार्थियों का भौगोलिक ज्ञान, प्रधानाचार्यों को आदेश जारी

अलीगढ़। माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों का भौगोलिक ज्ञान बढ़ाने के लिए नई व्यवस्था की गई है। अब माध्यमिक विद्यालयों में पर्यटन क्लब तैयार किए जाएंगे। इस संबंध में डीआइओएस कार्यालय से सभी प्रधानाचार्यों को आदेश भी जारी कर दिए गए हैँ। विद्यालयस्तर पर बनने वाले पर्यटन क्लब प्रवक्ता व अध्यापक के निर्देशन में गठित होंगे। 25-25 विद्यार्थियों का एक क्लब बनेगा। 25 की संख्या में ही विद्यार्थी किसी शैक्षिक भ्रमण के लिए रवाना किए जाएंगे।


संख्‍या अधिक होने से भ्रमण का उद्देश्‍य नहीं होता पूरा

अभी किसी एक विद्यालय के विद्यार्थी ज्यादा संख्या में शैक्षिक भ्रमण पर जाते हैं। अधिक संख्या होने के चलते शैक्षिक भ्रमण कराने का उद्देश्य पूरा नहीं हो पाता है। पर्यटन क्लब में शामिल विद्यार्थियों को विभिन्न जिलों, राज्यों व ऐतिहासिक चीजों के बारे में जानकारी कराई जाएगी। जानकारी कराने के बाद उनको शैक्षिक भ्रमण पर भी ले जाया जाएगा। कक्षा छह से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं शामिल किए जाएंगे।


पर्यटन क्‍लब का गठन अनिवार्य

डीआइओएस सुभाष बाबू गौतम ने बताया कि पर्यटन क्लब का गठन करना हर विद्यालय के लिए अनिवार्य किया गया है। शुरुआती चरण में सभी राजकीय विद्यालयों में ये व्यवस्था बनाई जाएगी। फिर एडेड और उसके बाद वित्तविहीन विद्यालयों में क्लब गठित किए जाएंगे। जिले में 94 एडेड, 35 राजकीय व करीब 779 वित्तविहीन विद्यालय संचालित हैं। इसकी रिपोर्ट भी ली जाएगी। क्लब के सदस्य खुद से विभिन्न जानकारियां हासिल कर उनको साथियों के साथ साधा भी करेंगे। इससे न सिर्फ उनकी शैक्षणिक तैयारी होगी बल्कि सामान्य ज्ञान भी बढ़ेगा। यह भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए सहायक हो सकता है।

पर्यटन क्लब बढ़ाएंगे माध्यमिक विद्यार्थियों का भौगोलिक ज्ञान, प्रधानाचार्यों को आदेश जारी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें