परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

बुधवार, 23 नवंबर 2022

सेवानिवृत्त शिक्षक के घर से नकदी समेत लाखों की चोरी



 सेवानिवृत्त शिक्षक के घर से नकदी समेत लाखों की चोरी

मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के बरहुआ गांव में शनिवार रात चोरों ने सेवानिवृत्त शिक्षक के घर को अपना निशाना बनाया दीवार फांदकर घर T में घुसे चोर नकदी और जेवर चोरी करके ले गए। इसके साथ ही चोरों ने दो अन्य घरों में चोरी का प्रयास किया। परिजनों के जागने पर चोर भाग निकले।गांव बरहुआं निवासी शिवराज सिंह सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। वह शनिवार रात परिवार के साथ घर में सो रहे थे। देर रात पीछे की दीवार से चढ़ कर चीर मकान के अंदर पहुंचे। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी व बक्से का ताला तोड़कर 50 हजार नकद और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए।

 इसके बाद चोरों ने वहां से कुछ दूरी पर गंगा प्रसाद के मकान में लगे चैनल का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया। गृहस्वामी के जागने की आहट मिलने पर चोर मौके से भा गए। इसके बाद चोरों ने पड़ोस के गांव रामनगर निवासी संदीप के घर में घुसकर चोरी करने का प्रयास किया।  यहां ताला तोड़ने की आवाज सुनकर परिजनों ने शोर मचा दिया, तो चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए चोरी की घटनाओं से इलाके में दहशत है। कोतवाल शेषनाथ सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

सेवानिवृत्त शिक्षक के घर से नकदी समेत लाखों की चोरी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें