परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

शनिवार, 12 नवंबर 2022

पुरानी पेंशन बहाली पर उठाई पेंशनर्स ने आवाज



 पुरानी पेंशन बहाली पर उठाई पेंशनर्स ने आवाज

गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक अध्यक्ष आर.एस. वर्मा की अध्यक्षता में विकास भवन में हुई।बैठक में पुरानी पेंशन बहाली, 65, 70, 75 साल की आयु में 5,10 और 15 फीसदी पेंशन बढ़ाने, मासिक मेडिकल भत्ता 1000 से बढ़ाकर 3000 रुपये करने की मांग हुई।पदाधिकारियों ने इसी के साथ रेल किराए में छूट को दिए जाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री और रेल मंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा। 

बैठक के दौरान ही कोषागार की ओर से जीवित प्रमाण पत्र लेने का कैंप लगाया गया जिसमें करीब 100 पेंशनर्स के जीवित प्रमाण पत्र जमा करवाए। निर्णय लिया गया कि 13 नवंबर को विनीता अस्पताल फाफामऊ में सुबह 11 बजे से नि:शुल्क हेल्थ चेकअप कैंप और पेंशनर्स सम्मान समारोह होगा। यह भी तय हुआ कि एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन फरवरी-मार्च 2023 में होगा। 

बैठक में डॉक्टर पी.के. सिन्हा, डॉक्टर सुधा प्रकाश, भावना शिक्षार्थी, किरण बाला पांडेय, फरहाना सिद्दीकी, कमलाकांत पांडेय, उमेश शर्मा, सुरेन्द्र सिंह, श्याम सुंदर सिंह पटेल, डी.के. राय, डॉ. वी.के. श्रीवास्तव, भगवती प्रसाद, जयश्री श्रीवास्तव, शंभूनाथ भारती, तुलसी राम, आर.डी. कुशवाहा, मनमोहन सिंह उपस्थित रहे।


पुरानी पेंशन बहाली पर उठाई पेंशनर्स ने आवाज Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें