परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

बुधवार, 30 नवंबर 2022

राष्ट्रीय ध्वज से स्कूल बस साफ करने का वीडियो वायरल


 राष्ट्रीय ध्वज से स्कूल बस साफ करने का वीडियो वायरल

अमांपुर क्षेत्र के एसएन पब्लिक स्कूल की बस को राष्ट्रीय ध्वज से साफ किए जाने का वीडियो ट्विटर पर वायरल हुआ है। पुलिस ने इसको संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वायरल वीडियों में स्कूल बस चालक द्वारा राष्ट्रीय ध्वज से बस को साफ किया जा रहा था। यह हरकत किसी ने देख ली, और वीडियो बना लिया। वीडियो बनाया जाता देख चालक हड़बड़ा गया।

उसने राष्ट्रीय ध्वज को वहीं बस पर ही छोड़ दिया। पूरे घटनाक्रम का वीडियो को ट्विटर पर वायरल कर दिया गया वीडियो वायरल होते हुए पुलिस तक पहुंच गया जिसे पुलिस ने संज्ञान में ले लिया। पुलिस ने राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का वीडियो को गंभीरता से लिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। कोतवाली प्रभारी रामसिय मौर्य ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है राष्ट्रीय ध्वज के आरोपी के खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

राष्ट्रीय ध्वज से स्कूल बस साफ करने का वीडियो वायरल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें