परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

मंगलवार, 22 नवंबर 2022

आज जगतपुर इंटर कॉलेज के प्रांगण में खेलो बनारस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया



  आज जगतपुर इंटर कॉलेज के प्रांगण में खेलो बनारस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया

वाराणसी।आज जगतपुर इंटर कॉलेज के प्रांगण में खेलो बनारस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया इस मौके पर आराजी लाइन ब्लॉक के लगभग सभी 117 ग्राम पंचायतों में खेलों  बनारस प्रतियोगिता का आयोजन शुरू किया गया ! जिसमें कुल प्रतिभागियों की संख्या 7253 रही जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान पर कुल 8 ग्राम पंचायतों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया जिसमें जिसमें उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक श्री गिरीश कुमार सिंह जी के द्वारा किया गया तथा आराजी लाइन ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी श्री विजय कुमार जायसवाल जी ,खंड शिक्षा अधिकारी श्री शशिकांत श्रीवास्तव जी ,जगतपुर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री विपिन राय जी,श्री सुरेंद्र सिंह, श्रीमती प्रतिमा सिंह ,श्री मनीष सिंह ,ब्लॉक व्यायाम शिक्षक श्री रविशंकर शर्मा, सुभाष सिंह ,अहमद ,इत्यादि लोगों ने भाग लिया! प्रतियोगिता प्रारंभ हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ 100 मीटर रेस से किया गया तत्पश्चात 200 मीटर ,400 मीटर ,800 मीटर ,लंबी कूद एवं ऊंची कूद की प्रतियोगिता संपन्न हुई प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले समस्त खिलाड़ियों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं |

आज जगतपुर इंटर कॉलेज के प्रांगण में खेलो बनारस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें