परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

सोमवार, 28 नवंबर 2022

शिक्षिका को I Love You बोलने वाले छात्र अब दे रहे धमकी, दहशत में टीचर, आरोपी अमन की मां गिरफ्तार

 

शिक्षिका को I Love You बोलने वाले छात्र अब दे रहे धमकी, दहशत में टीचर, आरोपी अमन की मां गिरफ्तार

मेरठ स्थित किठौर थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित कॉलेज में शिक्षिका को परेशान कर रहे छात्रों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में सामने आया तीन छात्र शिक्षिका के साथ छेड़-छाड़ करते थे। जिसके बाद परेशान आकर शिक्षिका ने पुलिस में शिकायत कर दी।

अब सामने आया है कि आरोपी अमन और उसके माता-पिता ने शिक्षिका को मुकदमा वापस लेने को कहा, साथ ही उसे धमकाया। जिससे शिक्षिका काफी खौफ में आ गई। शिक्षिका ने पूरी आपबीती पुलिस को सुनाई जिसके बाद पुलिस ने अमन की माता को हिरासत में ले लिया गया।  

यह था शिक्षिका का आरोप

शिक्षिका का कहना था कि उसने कई बार उन छात्रों को अपशब्द बोलने से रोका और समझाया भी था। लेकिन इन तीनों छात्रों ने छेड़खानी करते हुए (आई लव यू बोलते हुए) एक वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के पश्चात उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में की। शिक्षिका ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद से वह तनाव में हैं। छात्रों की इस शर्मनाक हरकत से उसके सामाजिक और पारिवारिक जीवन खराब हो रहा है।


शिक्षिका को I Love You बोलने वाले छात्र अब दे रहे धमकी, दहशत में टीचर, आरोपी अमन की मां गिरफ्तार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें