परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

सोमवार, 21 नवंबर 2022

School Time: सरकारी के साथ प्राइवेट स्कूलों का समय बदला, सर्दियों में अब इस टाइम जाएंगे स्टूडेंट्स



 School Time: सरकारी के साथ प्राइवेट स्कूलों का समय बदला, सर्दियों में अब इस टाइम जाएंगे स्टूडेंट्स

सर्दियां बढ़ने के साथ ही स्कूलों में इसका असर दिखाई देने लगा है। विद्यार्थियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए तमाम स्कूलों समय में परिवर्तन कर दिया है। यह परिवर्तन आधे घंटे तक का है।

सेंट कानरेड्स ने दी अभिभावकों को जानकारी

सेंट कानरेड्स इंटर कालेज के प्रधानाचार्य फादर जोवकिम ने बताया कि रविवार को अभिभावकों को मैसेज जारी कर समय परिवर्तन की जानकारी दे दी गई है कि 19 नवंबर से नर्सरी से यूकेजी का समय परिवर्तित कर दिया गया है। अब उनकी कक्षाएं सुबह 8.45 से 11 बजे तक संचालित होंगी। वहीं कक्षा एक से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 7.45 से दोपहर 12.15 बजे तक संचालित होंगी।

कई स्कूलों में पहले ही बदला समय

  • कुछ स्कूलों में कक्षाओं का समय बदला गया है, जबकि अधिकांश पहले ही इसे बदल चुके हैं।
  • सेंट पीटर्स कालेज में प्रधानाचार्य फादर एंड्रयू कोरिया ने बताया पहले विद्यालय 7.15 बजे से लगता था, जिसे पहले ही बदलकर सुबह 7.45 बजे से कर दिया गया है।
  • सेंट पाल्स स्कूल यूनिट टू की प्रधानाचार्य संचिता दान ने बताया कि पहले स्कूल सुबह 7.30 बजे लगता था। सर्दियों की शुरुआत के साथ ही इसे कुछ दिन पहले सुबह 8.00 बजे से कर दिया गया है। सर्दियां और बढ़ी तो इसे 8.30 बजे तक किया जाएगा।
  • गोल्डन फिश आर्मी स्कूल की प्रधानाचार्य बिंदु राज ने बताया कि पहले स्कूल सुबह 8.00 बजे से लगता था, अब सर्दियों के साथ इसे 8.25 बजे से लगाया जा रहा है।

सरकारी विद्यालयों का भी बदला समय

जिला बेसिक शिक्षाधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि जिले के परिषदीय विद्यालयों में एक अक्टूबर से ही समय परिवर्तन हो जाता है। एक अक्टूबर से 31 मार्च तक विद्यालय सुबह 9.00 बजे से दोपहर 3.00 बजे तक संचालित होते हैं। सुबह 15 मिनट की प्रार्थना सभा और योगाभ्यास और दोपहर 11 से मध्यावकाश होगा। वहीं एक अप्रैल से 30 सितंबर तक विद्यालय सुबह 8.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक संचालित होते हैं। 


School Time: सरकारी के साथ प्राइवेट स्कूलों का समय बदला, सर्दियों में अब इस टाइम जाएंगे स्टूडेंट्स Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें