परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

सोमवार, 5 दिसंबर 2022

यूपी के 1780 स्कूलों का पीएमश्री योजना में चयन


 यूपी के 1780 स्कूलों का पीएमश्री योजना में चयन

यूपी में 1780 स्कूल को बेंचमार्क स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। प्रति स्कूल दो करोड़ रुपये की धनराशि से सुविधाएं जुटाई जाएंगी। पीएम श्री विद्यालय योजना के तहत इनका विकास किया जाएगा। यहां पर हरित ऊर्जा के सिद्धांतों का पालन किया जाएगा। हर ब्लॉक से दो स्कूलों का चयन किया जाएगा। इस संबंध में महानिदेशक विजय किरन आनंद ने विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए हैं।

इनके लिए स्कूलों का चयन यू डायस पोर्टल से किया जा रहा है। कुछ स्कूल कक्षा एक से आठ तक के होंगे तो कुछ कक्षा एक से कक्षा 12 तक के होंगे। इन स्कूलों में से सर्वश्रेष्ठ स्कूलों का चयन करते हुए उन्हें अपग्रेड किया जाएगा। यहां के बच्चों के कौशल विकास की संभावनाओं पर भी ध्यान दिया जाएगा। यहां विद्यालय गुणवत्ता व मूल्यांकन फ्रेमवर्क भी विकसित किया जाएगा। लर्निंग आउटकम पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।


यूपी के 1780 स्कूलों का पीएमश्री योजना में चयन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें