परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

शनिवार, 3 दिसंबर 2022

मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज होगा एडेड स्कूलों के प्रबंधकों का

 


मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज होगा एडेड स्कूलों के प्रबंधकों का


लखनऊ। अब सहायता प्राप्त (एडेड) 4512 माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों, कर्मचारियों व प्रबंधकों का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज होगा। इससे इन स्कूलों के शिक्षकों व कर्मचारियों की छुट्टियां ऑनलाइन स्वीकृत की जा सकेंगी और सेवा संबंधी कार्य भी आसानी से निपटाए जा सकेंगे।


माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने बताया कि अब सभी राजकीय व एडेड विद्यालयों के कर्मचारियों की सेवा संबंधी प्रक्रियाएं मानव संपदा पोर्टल के जरिए ही होनी हैं। इसलिए यह कवायद हो रही है। एडेड माध्यमिक विद्यालयों के प्रबंधकों का नियुक्ति प्राधिकारी होने के नाते पोर्टल पर पंजीकरण कराया जा रहा है। उन्होंने सभी डीआईओएस को 10 दिसंबर तक पंजीकरण की कार्रवाई पूरी कराने के निर्देश दिए हैं।

मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज होगा एडेड स्कूलों के प्रबंधकों का Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें