परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

सोमवार, 5 दिसंबर 2022

रीवां में मिली शिक्षक की खोपड़ी, दो पकड़े

 रीवां में मिली शिक्षक की खोपड़ी, दो पकड़े

जौनपुर बरसठी के गोपालापुर के रविंद्रनाथ पाठक अपहरण का खुलासा पुलिस ने शुक्रवार की शाम  को कर दिया। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर रविंद्रनाथ पाठक को खोपड़ी व शरीर हिस्से मध्य प्रदेश रीवा से रामद किए गए। थानाध्यक्ष बरसठी अनिल कुमार मौर्या व स्वाट प्रभारी आदेश कुमार त्यागी, प्रभारी सर्विलांस टीम रामजनम यादव ने बृहस्पतिवार को रात दो लोगों को उनके घर से गिरफ्तार किया। आरोपी बरसठी बाना क्षेत्र के गोपालापुर निवास अनिल कुमार मौर्या उर्फ पर्वत, मीरगंज थाना के भोगीपुर निवासी सुरेंद्र कुमार यादव से पूछताछ की गई तो पता चला कि रविंद्र पाठक से उन्होंने डेढ़ लाख रुपये व्याज पर  लिए थे। 

ब्याज के लिए वे बार-बार तगादा करते थे। इससे तंग आकर वह घुमाने के बहाने लेकर गए। उनको कार से मध्य प्रदेश के रीवा ले गए। लोहे से उनके सिर पर प्रहार कर उनकी हत्या कर दी मनगवा की खाई में उनका शव फेंक दिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने रविंद्रनाथ पाठक को खोपड़ी, शरीर के हिस्से व कपड़े बरामद किए। अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अपहरण का पता लगाने के लिए जज सिंह अन्ना ने कलेक्ट्रेट में अनशन किया था। उसके बाद पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाई रविंद्रनाथ पाठक 19 अक्तूबर को गायब हो गए थे। 34. दिन बाद पुलिस ने उनका पता लगाया।


रीवां में मिली शिक्षक की खोपड़ी, दो पकड़े Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें