परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

मंगलवार, 6 दिसंबर 2022

बेसिक शिक्षा न्यूज :स्कूलों में सेवानिवृत्त शिक्षकों को रखने की कवायद शुरू



बेसिक शिक्षा न्यूज :स्कूलों में सेवानिवृत्त शिक्षकों को रखने की कवायद शुरू

ललितपुर जिले में सेवानिवृत्त शिक्षकों को परिषदीय विद्यालयों में मानदेय पर रखकर शिक्षक बनाने की कवायद बेसिक शिक्षा विभाग ने शुरू की है। जल्द ही ऐसे शिक्षकों को चयनित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। शिक्षक को मानदेय के रूप में ढाई हजार रुपये प्रतिमाह मिलेगा।

बेसिक शिक्षा स्कूलों की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए शासन ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को मानदेय पर शिक्षक बनाने का निर्देश दिया था। इसके तहत 70 वर्ष से कम के शिक्षकों को चयनित किया जाएगा। सेवानिवृत्त शिक्षकों की नियुक्ति जिला स्तर पर गठित कमेटी के माध्यम से किया जाएगा मानदेय पर रखे जाने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक सेंटर की भूमिका अदा करेंगे। इनका मानदेव ढाई हजार रुपये प्रतिमाह तथ किया गया है।

इन शिक्षकों की नियुक्ति एक वर्ष के लिए की जाएगी। हालांकि एक वर्ष बाद इस कॉन्ट्रेक्ट को बेहतर प्रदर्शन के आधार पर बढ़ाया जाएगा। जनपद में परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा का स्तर और गुणवत्तापरक शिक्षा मुहैया करने के लिए सेवानिवृत्त शिक्षकों को चयन करने की कवायद शुरू हो गई है।

बेसिक शिक्षा न्यूज :स्कूलों में सेवानिवृत्त शिक्षकों को रखने की कवायद शुरू Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें