परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

गुरुवार, 5 जनवरी 2023

यूपी बोर्ड 2023 की डेटशीट इंतजार कर रहे हैं 58,67,329 छात्र, जानें- कब तक आ जाएगा 10वीं-12वीं का शेड्यूल



 यूपी बोर्ड 2023 की डेटशीट इंतजार कर रहे हैं 58,67,329 छात्र, जानें- कब तक आ जाएगा 10वीं-12वीं का शेड्यूल

UP Board Exam 2023 Datesheet Soon: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2023 की डेटशीट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर उपलब्ध कराई जाएगी। छात्र बेसब्री से डेटशीट का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अभी तक बोर्ड की ओर से डेटशीट जारी होने की तारीख के बारे में बताया नहीं गया है। बता दें, बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की तीनों स्ट्रीम (आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स) के लिए डेटशीट जारी करेगा।


इस साल, 58 लाख से अधिक छात्रों ने यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2023 के लिए पंजीकरण कराया, जो अब तक का सबसे बड़ी संख्या है। पिछले पांच सालों की तुलना में इस सत्र में 10वीं की बोर्ड परीक्षा में सबसे ज्यादा लड़कियों ने पंजीकरण कराया है। यूपी बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, हाईस्कूल में कुल 31,28,318 छात्रों ने जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 27,50,130 छात्रों ने पंजीकरण  कराया है।


इस बीच, UPMSP ने कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए अंग्रेजी, गणित, हिंदी और अन्य विषयों से शुरू होने वाले कई विषयों के सैंपल पेपर जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपनी तैयारी में सुधार करने के लिए सैंपल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं और 2023 में यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए उनका अभ्यास कर सकते हैं। छात्र सैंपल पेपर्स के माध्यम से प्रश्नों और पैटर्न को आसानी से समझ सकते हैं।


UP BOARD EXAM 2023 DATESHEET: इन स्टेप्स को फॉलो कर डाउनलोड कर सकेंगे 10वीं-12वीं की डेटशीट


स्टेप 1-   सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  upsmp.edu.in पर जाना होगा।


स्टेप 2- होम पेज पर जाकर 'datesheet link' पर क्लिक करना होगा।


स्टेप 3- अब PDF फॉर्मेट में डेटशीट आपके सामने होगी।


स्टेप 4- इसे डाउनलोड कर लीजिए।


स्टेप 5- आप चाहें तो भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले सकते हैं।


10वीं-12वीं की डेटशीट का इंतजार अभी किया जा रहा है, वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी बोर्ड मार्च और मई के महीनों के बीच 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के लिए 2023 बोर्ड परीक्षा आयोजित करेगा।


यूपी बोर्ड: जहां पकड़े गए थे सॉल्वर,उनको बना दिया बोर्ड एग्जाम सेंटर


यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र के निर्धारण में पारदर्शिता के दावे किए जा रहे हैं। इसके बाद भी ऐसे स्कूल केंद्र बन गए हैं जिनमें सॉल्वर पकड़े गए थे। एसडीएम की जांच के बाद भी फाइनल लिस्ट में इन स्कूलों को जगह मिल गई।


यूपी बोर्ड 2023 की डेटशीट इंतजार कर रहे हैं 58,67,329 छात्र, जानें- कब तक आ जाएगा 10वीं-12वीं का शेड्यूल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें