परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

गुरुवार, 5 जनवरी 2023

बेसिक शिक्षा निदेशक ने परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों का मांगा ब्योरा, 63 हजार से ज्यादा पद खाली



 बेसिक शिक्षा निदेशक ने परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों का मांगा ब्योरा, 63 हजार से ज्यादा पद खाली

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के गठन के साथ परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में शिक्षक भर्ती की उम्मीद जगी है। बेसिक शिक्षा निदेशक शुभा सिंह ने सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों से शिक्षकों के स्वीकृत, कार्यरत और रिक्त पदों का ब्योरा 13 जनवरी तक मांगा है। 31 मार्च तक सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों की संख्या को जोड़ते हुए रिक्त पदों की सूचना तय प्रारूप पर भेजनी है। निदेशक ने प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापकों के रिक्त पदों की सूचना अलग-अलग भेजने को कहा है।


63 हजार से अधिक पद हैं खाली

परिषदीय स्कूलों में सीधी भर्ती के 63 हजार से अधिक पद खाली हैं। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कुछ समय पहले विधानसभा में एक प्रश्न के उत्तर में कहा था कि ग्रामीण क्षेत्र में सीधी भर्ती के 51,112 व नगर क्षेत्र में 12,149 पद खाली हैं। डीएलएड (बीटीसी)/बीएड और टीईटी/सीटीईटी योग्यताधारी अभ्यर्थी चार साल से नई भर्ती की मांग कर रहे हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही।


UP Teacher RecruitmentBasic Education CouncilBasic Siksha Parishad

बेसिक शिक्षा निदेशक ने परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों का मांगा ब्योरा, 63 हजार से ज्यादा पद खाली Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें