परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

मंगलवार, 24 जनवरी 2023

परिषदीय शिक्षकों को जल्द मिल सकता है प्रमोशन का तोहफा

 परिषदीय शिक्षकों को जल्द मिल सकता है प्रमोशन का तोहफा

कानपुर देहात। जिले के अंदर परिषदीय शिक्षकों के स्थानांन्तरण को लेकर जारी दिशा-निर्देशों के बाद इसी ग्रीष्मावकाश में पदोन्नति की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। स्कूली शिक्षा महानिदेशक ने सभी जनपदों के बीएसए को भेजे पत्र में कहा कि विषय मैपिंग सहित शून्य व अधिक नामांकन वाले स्कूलों की सूची तैयार कर पोर्टल पर फीड करने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।

शिक्षक संगठनों की ओर से लंबे अरसे से प्रमोशन शुरु किए जाने की मांग कर जा रही है। बीते 10 वर्षों से प्रक्रिया में विलंब के चलते वेतन वृद्धि प्रदान किए जाने के बाद भी प्रमोशन की चाह रखने वाले शिक्षक मनमसोस कर रह गए। अब गर्मियों की छुट्टी से पहले कागजी प्रक्रिया पूरी कराने के बाद छुट्टियों में पदस्थापना की कवायद पूरी करने का खाका खींचा जा रहा है।


परिषदीय शिक्षकों को जल्द मिल सकता है प्रमोशन का तोहफा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें