परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

गुरुवार, 5 जनवरी 2023

योगी: पांच लाख से ज्यादा नौकरी,आत्मविश्वास से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है प्रदेश

 


योगी: पांच लाख से ज्यादा नौकरी,आत्मविश्वास से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है प्रदेश

साढ़े पांच वर्ष में पांच लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी से जोड़ने की सफलता का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोगों ने चयन आयोगों में हस्तक्षेप को बंद किया। उन्हें स्वायत्तता दी लेकिन जवाबदेही भी तय की।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि नए भारत का नया उत्तर प्रदेश चुनौतियां देख पलायन नहीं करता, सामना करता है। सदी की सबसे बड़ी महामारी कोरोना के दौरान जब प्रवासियों के समक्ष पलायन का संकट आया तो उत्तर प्रदेश ने सबको सहारा दिया। प्रवासी हों या निवासी सबकी सुरक्षा सुनिश्चित की गई।

मुम्बई में यूपी मूल के लोगों से संवाद करते हुए सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश आत्मविश्वास से भरा है और आत्मनिर्भर होने की ओर अग्रसर है।बुधवार को मुंबई पहुंचे मुख्यमंत्री ने दो दिनी दौरे की शुरुआत प्रवासी उत्तर प्रदेश वासियों के साथ संवाद से की। उत्साह से भरे प्रवासी जनों से मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते 5-6 वर्षों में उत्तर प्रदेश में हुए बदलाव के आप सभी साक्षी रहे हैं। आज यूपी विकास की नई कहानी कह रहा है। आजमगढ़ के लोगों को इसी मुम्बई में धर्मशाला तक नहीं मिलती थी, आज आजमगढ़ में एयरपोर्ट, यूनिवर्सिटी बन रही है।


योगी: पांच लाख से ज्यादा नौकरी,आत्मविश्वास से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है प्रदेश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें