परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

बुधवार, 4 जनवरी 2023

शिक्षिका को शादी का झांसा देकर साथी शिक्षक ने किया शोषण

 शिक्षिका को शादी का झांसा देकर साथी शिक्षक ने किया शोषण


हरदोई। शिक्षक ने एक शिक्षिका को शादी का झांसा देकर उसका शोषण किया। इसके बाद जाति बंधन की आड़ में शादी करने से इन्कार कर दिया शिक्षिका जब उसके सामने शादी के लिए गिड़गिड़ाई तो उसने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी तक दे डाली। शिक्षिका की शिकायत पर पुलिस में केस दर्ज कर जांच शुरू की है।सुरसा ब्लॉक के एक स्कूल में जैन शिक्षिका से इसी स्कूल में अब जाति बंधन की आड़ में किया शादी से इन्कार तैनात शिक्षक सूरज वर्मा निवासी  रुक्मनापुर थाना माधौगंज ने शादी करने का वादा करते हुए चार सालों से उसका शोषण किया।शादी के झांसे में आने के बाद उसने शिक्षिका का उत्पीड़न किया। 

जब उसने शादी करने की बात की तो उसने जाति बंधन का हवाला देते  हुए इन्कार कर दिया। उन्नाव जिले की रहने वाली शिक्षिका का कहना है कि 26 दिसंबर की रात को वह शिक्षक सूरज वर्मा से फोन पर शादी के लिए खूब रोई और ड़ितो उसने गाली-गलौज की और धमकी भी दी।शिक्षिका का कहना है कि सूरज वर्मा किसी और के साथ शादी का इरादा रखता है। पुलिस ने शिक्षिका की तहरीर पर शिक्षक सूरज वर्मा के खिलाफ शादी का झांसा देना और मारपीट कर धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर संजय पांडेय का कहना रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।


शिक्षिका को शादी का झांसा देकर साथी शिक्षक ने किया शोषण Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें