परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

बुधवार, 4 जनवरी 2023

दो बर्खास्त शिक्षकों पर थाने में दर्ज किया गया मुकदमा

 दो बर्खास्त शिक्षकों पर थाने में दर्ज किया गया मुकदमा

बस्ती। मुंडेरवा पुलिस ने फर्जी अंकपत्र के आधार पर नौकरी करने वाले दो सहायक अध्यापकों पर मुकदमा दर्ज किया है। दोनों को पहले ही चीएसए ने बर्खास्त कर उनसे वेतन रिकवरी का आदेश दे दिया है।खंड शिक्षा अधिकारी बनकटी अरूण कुमार यादव ने संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय जमुई में सहायक अध्यापक के पद पर नौकरी करने के मामले में स्नेहलता सिंह सहायक अध्यापक मूल पता मुखलिसपुर रोड कैलाशनगर (एग्रो) थाना खलीलाबाद जनपद संतकबीर नगर के खिलाफ तहरीर दी है।

इसी तरह के एक अन्य मामले में भी खंड शिक्षा अधिकारी बनकटी ने  सविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय बढ़या में सहायक अध्यापक पद पर नौकरी करने वाले हेमंत कुमार मूल पता मुखलिसपुर रोड औद्योगिक नगर थाना खलीलाबाद जनपद संतकबीर नगर के खिलाफ तहरीर दी। एसएचओ अरविंद कुमार शाही ने बताया कि दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

दो बर्खास्त शिक्षकों पर थाने में दर्ज किया गया मुकदमा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें