परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

बुधवार, 4 जनवरी 2023

बदलाव युवाओं को यूपीपीएससी में बार-बार नहीं देना होगा विवरण

 बदलाव युवाओं को यूपीपीएससी में बार-बार नहीं देना होगा विवरण

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में आवेदन के लिए एकल अवसरीय पंजीकरण व्यवस्था और आयोग की नई वेबसाइट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आयोग की भावी योजनाओं, चयन कैलेंडर के संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। इस सेवा के शुरू होने से युवाओं को उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग में भर्ती के लिए बार-बार आवेदन के लिए विवरण नहीं देना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में साढ़े पांच वर्ष में राज्य सरकार ने एक निष्पक्ष और पारदर्शी चयन प्रक्रिया की शुचिता सुनिश्चित करते हुए साढ़े पांच लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। इस कार्य में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की बड़ी भूमिका रही है।

ओटीआर से अभ्यर्थियों को सुविधा

लखनऊ,। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में प्रारंभ हो रही एकल अवसरीय पंजीकरण (ओटीआर) व्यवस्था से अभ्यर्थियों को बड़ी सुविधा होगी। अब आयोग द्वारा आयोजित विभिन्न चयन परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थी को बार-बार व्यक्तिगत विवरण नहीं देना होगा। आवेदक को फोटो एवं हस्ताक्षर केवल एक बार अपलोड करने की आवश्यकता है। व्यक्तिगत विवरण एवं फोटो एवं हस्ताक्षर, संसोधन एवं अद्यतन करने की सुविधा 24x7 उपलब्ध होगी। ओटीआर में दर्ज समस्त सूचनाएं डिजिटल रूप में उपलब्ध होगी। ओटीआर में दर्ज समस्त सूचनाएं जारीकर्ता संस्थानों से डिजिटली सत्यापित होगी।

बदलाव युवाओं को यूपीपीएससी में बार-बार नहीं देना होगा विवरण Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें