परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

मंगलवार, 3 जनवरी 2023

गैस गीजर से नहाते समय दम घुटने पर शिक्षक की मौत

 गैस गीजर से नहाते समय दम घुटने पर शिक्षक की मौत

सरसावा क्षेत्र के ग्राम झरौली बहलोलपुर में नहाने के लिए बाथरूम में घुसे शिक्षक रणवीर चौधरी (35) की गैस गीजर के इस्तेमाल के चलते दम घुटने से मौत हो गई।रणवीर गांव के संठपाल चौधरी के बेटे थे और शुक्रवार सुबह नहाने के लिए बाथरूम गए थे। काफी देर तक वह बाहर नहीं आए तो परिजनों ने किसी तरह दरवाजा खोल कर अंदर देखा तो वह अचेत अवस्था में पड़े थे। परिजन तत्काल उन्हें लेकर एक चिकित्सक के यहाँ पहुंचे, चिकित्सक ने सहारनपुर से जाने की सलाह दी। सहारनपुर के निजी नर्सिग होम में चिकित्सकों ने रणवीर को मृत घोषित कर दिया। रणवीर चौधरी क्षेत्र के ही किसान मजदूर इंटर कॉलेज में शिक्षक थे और बेहद मृदु स्वभाव के चलते क्षेत्र और विद्यालय में लोकप्रिय थे। जैसे ही रणवीर सिंह की मृत्यु की सूचना गांव और लोगों को लगी तो पीड़ित परिवार के घर संवेदना जताने वालों का तांता लग गया।

गैस गीजर चलने पर बनती है खतरनाक गैस गैस गोजर चलाते समय बाथरूम में कार्बन मोनोअक्साइड गैस बनती है और आक्सीजन की मात्रा कम हो जाती है। मोनोऑक्साइड गैस सास के साथ शरीर में चली जाती है और दम घुटने से मौत हो जाती है। इसलिए गैस गीजर में महाते समय हमेशा सतर्क रहे।

गैस गीजर चलाते समय रखें ध्यान

  • गैस गीजर ऐसी जगह लगाए जहां खुल जगह और हवा हो बाथरूम में हवा के लिए रोशनदान और पर्याप्त जगह हो।
  • एग्जास्ट फैन लगवाएं, गैस गीजर चलाते समय उसे चलाएं।
  • गैस लीक हो तो गीजर न चलाए समय-समय पर जांच कराएं।
  • खांसी और दम घुटने जैसे लक्षण दिखे तो तुरंत खुली हवा में आएं।

गैस गीजर से नहाते समय दम घुटने पर शिक्षक की मौत Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें