प्रार्थना सभा में स्टूडेंट्स को समझाए जाएंगे यातायात नियम, सड़क सुरक्षा माह शुरू
प्रदेश सरकार सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस क्रम में अब विद्यार्थियों को प्रार्थना सभा के दौरान स्कूलों के प्रधानाचार्य व अधिकारी यातायात के नियम समझाएंगे। आज से शुरू होने वाले सड़क सुरक्षा माह के दौरान रोडवेज के चालकों की हर रोज आंखों की जांच की जाएगी। इसके लिए शासन से आदेश हो गया है।
हाथरस में दो लाख से अधिक वाहन सड़कों पर चल कर रहे हैं। शासन स्तर से साफ शब्दों में दुर्घटनाओं को रोकने के निर्देश दिए जा रहे हैं। इसे लेकर जिले का परिवहन विभाग द्वारा अब आमजन के साथ विद्यार्थियों को भी जागरूक किया जाएगा। शीत ऋतु का अवकाश खत्म होने के बाद स्कूलों में अभियान गति पकड़ेगा।
प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियों से वाहन चलाने के नियमों के बारे में बारीकी से समझाया जाएगा, ताकि दुर्घटनाओं मे कमी आ सके। रोडवेज बसों के चालकों की आंखों की हर रोज चिकित्सक द्वारा जांच की जाएगी। एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह का कहना है कि सड़क सुरक्षा माह के तहत स्कूल की सर्दी की छुट्टी खत्म होने के बाद स्कूल-कॉलेजों में विद्यार्थियों को प्रार्थना सभा के दौरान जागरूक किया जाएगा।
संयुक्त चेकिंग के दौरान 20 वाहनों के चालान
एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह व एआरएम शशी रानी ने बुधवार को जिले के मुख्य मार्गों पर डग्गामारी को रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सीट बेल्ट व ओवरलोडिंग 20 वाहनों के चालान काटे। साथ ही वाहन स्वामियों को कोहरे में मध्य गति से संचालन करने के लिए भी कहा गया। वाहनों के इंडीकेटर, बैक लाइट आदि को चेक किया।

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें