परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

बुधवार, 25 जनवरी 2023

UPSSSC PET 2022 RESULT: PET 2022 रिजल्ट जारी, यहाँ से करें चेक

 

UPSSSC PET 2022 RESULT: PET 2022 रिजल्ट जारी, यहाँ से करें चेक

UPSSSC PET Result 2022 Live Updates : यूपीएसएसएससी पीईटी रिजल्ट  upsssc.gov.in पर जारी कर दिया गया है। पीईटी परिणाम उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर चेक किया जा सकता है। आपको बता दें कि पीईटी 2022 में 37.56 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। कुछ दिन पहले आयोग ने आंसर-की पर आईं आपत्तियों का निपटारा करते हुए फाइनल आंसर-की जारी की थी। अब समूह ग के पदों पर रुकी हुई भर्ती प्रक्रिया एक बार फिर से शुरू हो जाएगी। आयोग ने यूपी सरकार के समूह ग के पदों पर भर्ती के लिए दूसरी बार पीईटी कराया है।
 



UPSSSC PET Result 2022 : Step by Step ऐसे चेक करें स्कोर

  • यूपीएसएसएससी की आधिकारिक साइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध UPSSSC PET रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
  • रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।


परीक्षा 15 और 16 अक्टूबर, 2022 को दो पालियों में आयोजित की गई थी। संशोधित 'आंसर की' 10 जनवरी, 2023 को जारी की गई थी। यूपी की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा पीईटी 2022 के लिए इस बार करीब 37 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। परीक्षा में करीब 67 फीसदी अभ्यर्थियों ने भाग लिया और 33 फीसदी ने परीक्षा छोड़ दी थी। कुल 25,11,968 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 


UPSSSC PET 2022 RESULT: PET 2022 रिजल्ट जारी, यहाँ से करें चेक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें