परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

मंगलवार, 24 जनवरी 2023

UPTET 2023 Notification: यूपीटेट 2023 के नोटिफिकेशन का है इंतजार, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट्स

 

UPTET 2023 Notification: यूपीटेट 2023 के नोटिफिकेशन का है इंतजार, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट्स

UPTET 2023 Notification: आवेदन करने के लिए उम्‍मीदवार ने डीएलएड, बीटीसी या B.Ed की हो. यूपीटीईटी परीक्षा की शुरुआत साल 2011 में हुई थी. उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षकों की पात्रता तय करने के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की जाती है.

UPTET 2023 Notification: यूपीटेट 2023 के नोटिफिकेशन का इंतजार है. 23 जनवरी 2022 को जारी हुए यूपीटेट 2021 के के बाद से यूपीटेट के नोटिफिकेशन का इंतजार है. यूपी टीईटी 2023 परीक्षा में बड़ा बदलाव करने की बात हुई थी. यूपीटीईटी परीक्षा की जिम्मेदारी परीक्षा नियामक प्राधिकारी से वापस ली जाने की खबर आई थी. खबरों के मुताबिक, UPTET Exam की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को दिए जाने की बात कही गई थी.

नया शिक्षा सेवा चयन आयोग के गठन के बाद, इसी के माध्यम से बेसिक से लेकर उच्च स्तर तक की शिक्षक भर्ती होने की बात कही गई थी लेकिन नए आयोग का गठन होने में वक्त लग सकता है. ऐसा में कयास है कि फिर से परीक्षा नियामक प्राधिकारी को ही यूपीटेट का जिम्मा दिया जा सकता है.

खबरों के मुताबिक, यूपीटेट का नोटिफिकेशन फरवरी में जारी किया जा सकता है. ऑनलाइन प्रक्रिया 20 फरवरी से शुरू हो सकती है. दूसरी संभावना ये भी है कि यदि नया आयोग बन गया तो औपचारिकताएं पूरी होने के बाद मार्च 2023 में यूपीटीईटी परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी किया जा सकेगा.

UPTET 2023 Notification: यूपीटेट 2023 के नोटिफिकेशन का है इंतजार, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट्स Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें