परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

गुरुवार, 26 जनवरी 2023

UPTET REGISTRATION 2023 : यूपी टेट नये आयोग का नहीं हुआ अभी तक गठन, अब ये आयोग इस तिथि से करेगा आवेदन की शुरुआत

 

UPTET REGISTRATION 2023 : यूपी टेट नये आयोग का नहीं हुआ अभी तक गठन, अब ये आयोग इस तिथि से करेगा आवेदन की शुरुआत

UPTET REGISTRATION 2023 : यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 (UPTET 2023) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल अभ्यर्थी यूपी टीईटी 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की काफी परेशान हैं, परंतु नया आयोग अभी तक नहीं बनने के कारण फिर से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने पर प्रश्न चिन्ह लग गया है। हालांकि अब नया आयोग बनेगा भी कि नहीं यह भी स्पष्ट नहीं है। हालांकि आवेदन प्रक्रिया शुरू होने को लेकर हमें सूत्रों के माध्यम से कुछ जानकारियां प्राप्त हुई हैं, जो आपके लिए बेहद आवश्यक हैं...


फिर से इसी विभाग को मिलेगी परीक्षा की जिम्मेदारी (Again this department will get the responsibility of examination) -


यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 (UPTET 2023) की परीक्षा के लिए नये आयोग के गठन की चर्चाएं थीं। परंतु नए आयोग के गठन में अभी काफी समय लग रहा है। इस कारण यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 (UPTET 2023) की जिम्मेदारी फिर से परीक्षा नियामक प्राधिकारी दी जाने की पूरी संभावना है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो आवेदन प्रक्रिया शुरू होने में और ज्यादा वक्त लग जायेगा, जो कि टाइम शेड्यूल के हिसाब से सही नहीं होगा।


इसे भी पढ़ें: UP TET 2023 : यूपी टीईटी से शिक्षक बनने वालों के लिए सरकार ने की बड़ी घोषणा, हुआ बड़ा बदलाव



इस तिथि से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया (Application process will start from this date) -


यूपी टीईटी 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। परीक्षा एजेंसी बदलने के बाद अब परीक्षा एजेंसी जल्द आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग (UPDEIED) द्वारा आयोजित की जाने वाली यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) के लिए आवेदन प्रक्रिया फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में शुरू हो सकती है। हालांकि इसको लेकर अधिकारिक रूप से कोई पुष्टि नहीं की गई है। परंतु हमारे सूत्रों के अनुसार इसके लिए आवेदन प्रक्रिया फरवरी माह के अंतिम सप्ताह से शुरू हो जाएगी।


अभ्यर्थी यहां से कर सकेंगे आवेदन (Candidates can apply from here) -


उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग (UPDEIED) द्वारा आयोजित की जाने वाली यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग (UPDEIED) की अधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। हालांकि नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही अभ्यर्थी यहां से यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) के लिए आवेदन कर सकेंगे।

UPTET REGISTRATION 2023 : यूपी टेट नये आयोग का नहीं हुआ अभी तक गठन, अब ये आयोग इस तिथि से करेगा आवेदन की शुरुआत Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें