परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

बुधवार, 8 फ़रवरी 2023

पीएमश्री योजना के तहत संवरेंगे सूबे के 1753 स्कूल



 पीएमश्री  योजना के तहत  संवरेंगे सूबे के 1753 स्कूल

प्रयागराज:- उत्तर प्रदेश के 1753 सरकारी स्कूलों को पीएमश्री योजना के तहत संवारा जाएगा। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद की ओर से चयनित स्कूलों की सूची जारी कर दी गई है। 1753 स्कूलों में सर्वाधिक प्रयागराज व गोरखपुर के 47-47 स्कूल हैं। दूसरे नंबर पर आजमगढ़ के 43 स्कूलों का कायाकल्प होगा। जौनपुर और हरदोई के 42-42, गाजीपुर व रायबरेली के 36-36, बुलंदशहर व सिद्धार्थनगर के 35-35 स्कूल शामिल हैं।


केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए केंद्रीय व नवोदय विद्यालय समेत अन्य सरकारी स्कूलों से 31 दिसंबर तक आवेदन मांगे गए थे। प्रयागराज में कुल 927 स्कूलों ने आवेदन किया था और जिनमें से 609 स्कूलों में न्यूनतम निर्धारित मानक पूरे थे। वैसे तो प्रत्येक ब्लॉक में दो-दो स्कूलों को चुना जाना था लेकिन प्रयागराज के 21 ब्लॉकों में 47 स्कूलों को चुना गया है। महानिदेशक विजय किरन आनंद ने 1753 स्कूलों के चयनित होने की पुष्टि की है।


हरित ऊर्जा से समृद्ध होंगे पीएमश्री विद्यालय पीएमश्री विद्यालय हरित ऊर्जा से समृद्ध होंगे। रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सौर ऊर्जा, ठोस एवं द्रव्य अपशिष्ट, जैविक खेती, प्लास्टिक मुक्त आदि अवधारणाएं होंगी। इनमें बच्चों को उनकी दक्षताओं के अनुरूप चाइल्ड पैडागॉजी आधारित पाठ्यक्रम से शिक्षण होगा। अपने क्षेत्र के अन्य विद्यालयों के लिए आदर्श विद्यालय होगा। कम्प्यूटर, साइंस व गणित लैब और लाइब्रेरी भी होंगी। खोल, जिज्ञासा और चर्चा आधारित शिक्षा, लर्निंग आउटकम पर विशेष ध्यान देने के साथ बच्चों के कौशल विकास पर फोकस होगा।

पीएमश्री योजना के तहत संवरेंगे सूबे के 1753 स्कूल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें