यूपी पीसीएस मेंस 2022 का रिजल्ट जारी, 1070 अभ्यर्थी सफल
UPPCS mains exam result 2022: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। 5311 अभ्यर्थियों में 1070 साक्षात्कार के लिए चयनित हुए हैं। मुख्य परीक्षा का आयोजन 27 सितंबर से 1 अक्टूबर तक लखनऊ, गाजियाबाद, प्रयागराज में किया गया था। पीसीएस 2022 परीक्षा के जरिए 383 पदों पर भर्ती होनी है। आयोग ने कहा है कि परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के प्राप्तांक, कटऑफ अंक वगैरह की डिटेल्स परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी होने के बाद जारी की जाएगी। 27 जुलाई को घोषित प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम में 5954 अभ्यर्थी सफल हुए थे। इनमें से 5796 ने ही मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन किया था।
रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
यूपी से बाहर की महिला अभ्यर्थियों का रिजल्ट यूपी सरकार द्वारा योजित विशेष अपील संख्या 475 डी /2019 में हाईकोर्ट द्वारा पारित अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा। प्रश्नगत मुख्य परीक्षा के आधार पर सफल घोषित अभ्यर्थी जिन जिन पदों के लिए सफल हुए हैं, उन पदों के लिए अधिमान्यता एवं इंटरव्यू के संबंध में विस्तृत विज्ञप्ति अलग से जारी की जाएगी। सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा एवं सहायक वन संरक्षक क्षेत्रीय अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा 2023 का आयोजन 14 मई 2023 को होगा।
UPPSC PCSUPPSC
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें