परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

मंगलवार, 14 फ़रवरी 2023

यूपी बोर्ड 2023: तैयारियां पूरी, तीसरी आंख से होगी हर गतिविधि की निगरानी, नकल करते मिले तो सीधे नपेंगे





 यूपी बोर्ड 2023: तैयारियां पूरी, तीसरी आंख से होगी हर गतिविधि की निगरानी, नकल करते मिले तो सीधे नपेंगे

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से सभी केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा शुरू होगी। जिले में कुल 125 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटर के 85,313 परीक्षार्थी शामिल होंगे। मंगलवार को परीक्षा केंद्रों पर सीट प्लान चस्पा किए गए। वहीं, डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों के प्रत्येक कक्ष को देखा गया। इसके अलावा कक्ष निरीक्षकों के साथ केंद्र व्यवस्थापकों ने बैठक की। नकल विहीन परीक्षा के लिए जिले के सभी एसडीएम को तहसील का जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है।


जिले में हाईस्कूल में 44977 और इंटर के 40336 बोर्ड परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा केंद्रों पर उत्तर-पुस्तिकाओं पर मुहर लगाने का कार्य चलता रहा। इसके अलावा कक्षों में सीट प्लान चस्पा किए गए। डीआईओएस कार्यालय में ऑनलाइन कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां सभी परीक्षा केंद्रों पर एक-एक गतिविधि की निगरानी की जाएगी। इसके लिए कंट्रोल रूम में 12 कंप्यूटर लगाकर दो-दो ऑपरेटर तैनात किए गए हैं। 


बेसिक से मांगे 500 और शिक्षक

इस बार वित्तविहीन शिक्षकों के बगैर परीक्षा कराना शिक्षा विभाग के लिए चुनौती बन गया है। बेसिक शिक्षा विभाग से 2250 शिक्षक ड्यूटी पर तैनात किए जा चुके हैं। शिक्षकों की संख्या कम पड़ रही है, ऐसे में 500 शिक्षकों की और मांग की गई है। शादियों के सीजन में बोर्ड परीक्षाओं में ड्यूटी लगने के कारण शिक्षक परेशान हैं। कई शिक्षकों के घरों में शादियां हैं।


नकल को रोकने के लिए सख्त रहेगा पहरा

जिला प्रशासन की तरफ से जिले के सभी एसडीएम को उनके क्षेत्र का सुपर जोनल मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। केंद्रों की निगरानी के लिए पूरे जनपद को 27 सेक्टर में बांटा गया है। जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी भी राजपत्रित अधिकारियों को सौंपी गई है। इसके अलावा चार सचल दल निगरानी करेंगे। एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट और अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक भी परीक्षा केंद्र पर तैनात रहेंगे। प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात रहेगा।


पहले दिन इन विषयों की होगी परीक्षा

बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे से 11:15 तक होने वाली प्रथम पाली की परीक्षा में हाईस्कूल में हिंदी और प्रारंभिक हिंदी, जबकि इंटर में सैन्य विज्ञान की परीक्षा होगी। इसी तरह दोपहर दो बजे से 05.15 बजे तक होने वाली दूसरी पाली की परीक्षा में इंटर की हिंदी और सामान्य हिंदी की परीक्षा होगी। डीआईओएस निशा अस्थाना ने कहा कि नकल विहीन बोर्ड परीक्षा कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से गंभीर है। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा की निगरानी समेत अन्य कार्रवाई के लिए कड़े निर्देश दिए गए हैं।

यूपी बोर्ड 2023: तैयारियां पूरी, तीसरी आंख से होगी हर गतिविधि की निगरानी, नकल करते मिले तो सीधे नपेंगे Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें