परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

बुधवार, 15 फ़रवरी 2023

7th Pay Commission: वित्त मंत्री के ऐलान से लोगों की बल्ले-बल्ले, DA में कर दिया इजाफा, इतनी बढ़ जाएगी सैलरी

 

7th Pay Commission: वित्त मंत्री के ऐलान से लोगों की बल्ले-बल्ले, DA में कर दिया इजाफा, इतनी बढ़ जाएगी सैलरी

 सरकारी कर्मचारी पिछले काफी वक्त से डीए में बढ़ोतरी की उम्मीद लगाए हुए थे. हालांकि अब सरकार की ओर से डीए में बढ़ोतरी कर दी गई है और वित्त मंत्री की ओर से इसका ऐलान भी कर दिया गया है. दरअसल, पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को अपने राज्य सरकार के सभी कर्मचारियों और रिटायर्ड व्यक्तियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में इजाफा करने का ऐलान किया है. पश्चिम बंगाल सरकार ने अपने राज्य के कर्मचारियों के लिए और रिटायर्ड लोगों के लिए तीन फीसदी डीए बढ़ाए जाने की घोषणा की है.


डीए

वित्त वर्ष 2023-24 के लिए पश्चिम बंगाल राज्य का बजट बुधवार को राज्य की वित्त मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) चंद्रिमा भट्टाचार्य के जरिए राज्य विधानसभा में पेश किया गया. कई बड़ी घोषणाओं में इस बार के बजट भाषण में नए व्यवसायों और विनिर्माण उद्योग को समर्थन देने के उपाय सुझाए गए हैं.  इसके साथ ही पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) चंद्रिमा भट्टाचार्य ने मार्च से डीए तीन फीसदी बढ़ाए जाने का ऐलान किया.


महंगाई भत्ता

इससे पहले पिछले साल नवंबर में राज्य सरकार के कर्मचारियों ने कोलकाता में पश्चिम बंगाल विधानसभा के बाहर केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था. कर्मचारियों का कहना था कि सातवें वेतन आयोग के लागू होने के बाद से ममता बनर्जी सरकार ने उन्हें संशोधित महंगाई भत्ता नहीं दिया है.


स्टार्टअप

स्टार्टअप को लेकर भी इस बार पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से अहम ऐलान किया गया है. अपने बजट में चंद्रिमा भट्टाचार्य ने युवा उद्यमियों को 5 लाख रुपये तक का विस्तार करने के लिए 350 करोड़ रुपये के स्टार्टअप फंड की घोषणा की. उन्होंने कहा कि बंगाल की एसजीडीपी 8.4 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है.

7th Pay Commission: वित्त मंत्री के ऐलान से लोगों की बल्ले-बल्ले, DA में कर दिया इजाफा, इतनी बढ़ जाएगी सैलरी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें