परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

बुधवार, 8 फ़रवरी 2023

सरकारी स्कूल के छात्रों को शिक्षा के साथ दी जा रही मशरूम की खेती की ट्रेनिंग



 सरकारी स्कूल के छात्रों को शिक्षा के साथ दी जा रही मशरूम की खेती की ट्रेनिंग

हमीरपुर जिले का एक सरकारी स्कूल इन दिनों चर्चाओं का केंद्र बना हुआ है. इस सरकारी स्कूल में छोटे-छोटे छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ तमाम तरह के प्रशिक्षण दिए जाते हैं. दरअसल हमीरपुर जिले में एक सरकारी स्कूल के टीचरों द्वारा छात्र-छात्राओं को पढ़ाई लिखाई के साथ साथ मशरूम की खेती का प्रशिक्षण भी दिया जाता है.


दरअसल हमीरपुर जिले में लोदीपुर निवादा का सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय इन दिनों चर्चाओं में हैं. यहां स्कूल में शिक्षा के साथ ही छात्र-छात्राओं को इन दिनों मशरूम की खेती करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जोकि छात्रों के भविष्य के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.


विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने बताया की मशरूम की खेती मात्र एक छोटे से खर्च से ही शुरू की जा सकती है. इसमें सामाग्री कीटनाशक, पानी, भूसा और बीज व कुछ अन्य दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली चीजों की आवश्यकता होती है. आपको इन सभी चीजों का एक मिश्रण बनाकर तैयार कर लेना है. उसके बाद भूसा उपचारित होने के बाद पन्नी के बंडलों में परत दर परत बीजों को रखते हुए बंद कमरे में रख देना है.


उन्होंने आगे बताया कि करीब 15 से 20 डिग्री कमरे का तापमान होने पर बीज अंकुरित होना शुरू कर देते हैं. लगभग 20 दिनो के बाद मशरूम पूरी तरह तैयार हो जाता है, जिसके बाद यह मशरूम को स्कूल के छात्रों को एम.डी.एम के तहत भोजन में दिया जाता है.


सरकारी स्कूल के छात्रों को शिक्षा के साथ दी जा रही मशरूम की खेती की ट्रेनिंग Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें