परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

बुधवार, 22 फ़रवरी 2023

चंदौली: डीएम ईशा दुहन का हुआ तबादला, निखिल टीकाराम होंगे नए जिलाधिकारी, जानें कौन हैं ?



 चंदौली: डीएम ईशा दुहन का हुआ तबादला, निखिल टीकाराम होंगे नए जिलाधिकारी, जानें कौन हैं ?

चंदौली: डीएम ईशा दुहन का हुआ तबादला, निखिल टीकाराम होंगे नए जिलाधिकारी, जानें कौन हैं ? प्रदेश सरकार ने कई आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसमें जनपद के डीएम ईशा दुहन भी शामिल हैं। इसी क्रम में अब जनपद के नए डीएम निखिल टीकाराम होंगे। इसके पहले वे आगरा नगर निगम में नगर आयुक्त के पद पर तैनात रहे हैं।


निखिल टीकाराम 2014 बैच के आईएएस अफसर हैं। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद से प्रमोट कर उन्हें आगरा नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया था। शासन स्तर से उन्हें अब चंदौली के जिलाधिकारी के पद पर तैनात किया गया है। शासन स्तर से मंगलवार की देर रात देर रात दो दर्जन से ज्यादा आईएएस अफसर के ट्रांसफर किए गए। संत कबीर नगर, हापुड़ चंदौली, झांसी जिले की जिला अधिकारी को बदला गया है।


इसके अलावा आईएएस सैमुअल पी को एमडी केस्को कानपुर में तैनाती दी गई है। हेमंत राव से सचिवालय प्रशासन से हटाकर के. रविंद्र नायक को सचिवालय प्रशासन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।वहीं निखिल टीकाराम मूलरूप से नागपुर महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। 2014 बैच के आईएएस अफसर हैं। वह बलिया में संयुक्त मजिस्ट्रेट रह चुके हैं। मई 2018 में सीडीओ झांसी पद पर तैनाती हुई थी। इसके बाद वह आगरा के नगर आयुक्त बनाए गए थे।



चंदौली: डीएम ईशा दुहन का हुआ तबादला, निखिल टीकाराम होंगे नए जिलाधिकारी, जानें कौन हैं ? Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें