परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

मंगलवार, 7 फ़रवरी 2023

यूपी बोर्ड: इंटर में गणित से दोगुने छात्र देंगे जीव विज्ञान की परीक्षा

 यूपी बोर्ड: इंटर में गणित से दोगुने छात्र देंगे जीव विज्ञान की परीक्षा

प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। यूपी बोर्ड के छात्र इंजीनियरिंग से अधिक मेडिकल के क्षेत्र में अपना कॅरियर संवारने की चाहत रखते हैं। विषय के प्रति छात्र-छात्राओं के रुझान में इस तथ्य को देखा जा सकता है। 16 फरवरी से शुरू होने जा रही इंटरमीडिएट परीक्षा में गणित से दोगुने परीक्षार्थी जीव विज्ञान विषय के हैं। 2023 की इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए कुल 27,50,913 छात्र - छात्राएं पंजीकृत हैं। इनमें से 4,99,484 विद्यार्थियों ने गणित जबकि दोगुने से अधिक 10,84,932 ने जीव विज्ञान विषय लिया है। रोचक बात है कि 12वीं में संस्कृत से 18 गुना से भी अधिक विद्यार्थियों ने अंग्रेजी विषय को चुना है।




यूपी बोर्ड: इंटर में गणित से दोगुने छात्र देंगे जीव विज्ञान की परीक्षा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें