परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

मंगलवार, 14 फ़रवरी 2023

उच्च पेंशन के लिए ईपीएस पेंशनर्स तीन मार्च तक भरे विकल्प पत्र



 उच्च पेंशन के लिए ईपीएस पेंशनर्स तीन मार्च तक भरे विकल्प पत्र

निगमों, सार्वजनिक व निजी संस्थानों के ईपीएस-95 पेंशनर्स उच्च पेंशन के लिए संयुक्त विकल्प पत्र भर कर जमा करें। उच्च पेंशन के लिए संयुक्त विकल्प पत्र जमा करने की अंतिम तारीख तीन मार्च है। इसे देखते हुए मंगलवार को ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति ने पेंशनरों की सुविधा के लिए चारबाग बस स्टेशन पर कैम्प लगाकर पेंशनर्स के विकल्प पत्र भरवाए। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यह संभव हुआ है।


इस मौके पर संघर्ष समिति के मुख्य समन्वयक राजीव भटनागर ने प्रदेश सरकार से मांग की है वह सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार सभी निगमों को निर्देशित करें कि वह पेंशनरों के संयुक्त विकल्प पत्र प्रमाणित कर ईपीएफओ को अग्रसारित करे। क्योंकि राज्य सरकार ने इस बाबत अभी तक कोई आदेश जारी नहीं किया है। उन्होंने बताया कि सितम्बर 2014 के बाद के रिटायर हुए पेंशनर्स भी ऑफलाइन विकल्प फॉर्म भर कर अपने संस्थानों में जमा करें। इस मौके पर केएस तिवारी, राजशेखर, पीके श्रीवास्तव, अशोक बाजपेई आदि मौजूद रहे।

उच्च पेंशन के लिए ईपीएस पेंशनर्स तीन मार्च तक भरे विकल्प पत्र Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें