कासगंज: प्रभारी मंत्री ने केजीवी का किया निरीक्षण
कासगंज। जिले के प्रभारी मंत्री संदीप सिंह ने कल्यानपुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीवी ) का निरीक्षण किया। कस्तूरबा विद्यालय में कायाकल्प के अंतर्गत कराए कार्यों का निरीक्षण किया। इसमें कक्षों में टाइलीकरण और हास्टल आदि के निर्माण को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की प्रभारी मंत्री ने छात्राओं से पढ़ाई व मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता के बारे में जानकारी प्राप्त की। विद्यालय प्रांगण में छात्राओं के भोजन करने के लिए सीमेंट से बनाई टेबिल और बेंच देख कर मंत्री द्वारा प्रशंसा की गई। छात्राओं द्वारा बनाए गए सेल्फी प्वाइंट की प्रभारी मंत्री ने प्रशंसा की। संवाद
.jpeg)
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें