परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

मंगलवार, 28 फ़रवरी 2023

माध्यमिक विद्यालयों में परीक्षाओं के बाद एडेड शिक्षकों के तबादले होंगे


 

माध्यमिक विद्यालयों में परीक्षाओं के बाद एडेड शिक्षकों के तबादले होंगे

एडेड माध्यमिक विद्यालयों में परीक्षाओं के बाद शिक्षकों और कर्मचारियों के तबादले किए जाएंगे। सरकार की ओर से यह जानकारी नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा ने विधान परिषद में दी। शिक्षक दल के नेता ध्रुव कुमार त्रिपाठी की ओर से शून्य प्रहर में तबादलों का मुद्दा उठाया गया था।


ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि सरकार की ओर से सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में जो 2001 में ऑनलाइन तबादला नीति (वार्षिक एकल स्थानान्तरण नीति) बनाई गई थी, लेकिन उसमें कई खामियां थीं। कभी ऑनलाइन तो कभी ऑफ लाइन के कारण शिक्षकों के तबादले कई साल से नहीं हो रहे।  अरविन्द कुमार ने कहा कि प्रतीक्षा का समय अब पूरा हो चुका है। वर्ष 2021 की नियमावली का मामला कोर्ट में पहुंचा था। कुछ आपत्तियां जताई गई थीं। अब नियमावली में कुछ संशोधन के साथ अनुमति मिल गई है। पदों का सत्यापन चल रहा है।


UP Teacher Transfer PolicyUp Board Exam 2023Secondary Education Service Selection Board


माध्यमिक विद्यालयों में परीक्षाओं के बाद एडेड शिक्षकों के तबादले होंगे Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें