परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

सोमवार, 6 फ़रवरी 2023

तीन वर्ष में निलंबित हो चुके शिक्षकों की मांगी रिपोर्ट

 तीन वर्ष में निलंबित हो चुके शिक्षकों की मांगी रिपोर्ट

प्रयागराज । जिलों में पिछले तीन सालों के अंदर निलंबित हो चुके शिक्षकों की सूचना सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने बीएसए से मांगी गई है। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रताप सिंह बघेल की तरफ से रविवार को निर्देश जारी किए गए हैं।


जारी निर्देश में कहा गया है कि जिलों के परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पिछले तीन सालों में निलंबित अध्यापकों के संबंध में सूचना निर्धारित प्रारूप में उपलब्ध कराई जाए। इसके लिए पहले भी निर्देश दिए गए हैं, लेकिन सिर्फ चार जिलों गाजियाबाद, आंबेडकरनगर, हमीरपुर और सहारनपुर से ही रिपोर्ट भेजी गई । अन्य जनपदों से रिपोर्ट नहीं भेजी गई।


तीन वर्ष में निलंबित हो चुके शिक्षकों की मांगी रिपोर्ट Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें