परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

मंगलवार, 7 फ़रवरी 2023

CTET NEWS: सीटेट परीक्षा में बैठा साल्वर गिरफ्तार

CTET NEWS: सीटेट परीक्षा में बैठा साल्वर गिरफ्तार

लखनऊ। बंथरा स्थित सुल्तान फाउंडेशन में सीटेट परीक्षा में बैठे साल्वर को गिरफ्तार किया गया है। बस्ती निवासी मो. आजम बंथरा के सुल्तान फांउडेशन में निदेशक हैं। उनके मुताबिक सोमवार को सीटेट की परीक्षा थी। प्रथम पाली में बिहार गोपालगंज निवासी जिम्मी की जगह दूसरा व्यक्ति प्रवेश पत्र लेकर सेंटर पहुंचा। दस्तावेजों का मिलान किए जाने पर संदेह हुआ।

छानबीन किए जाने पर जिम्मी के नाम से फर्जी आधार कार्ड तैयार किए जाने का पता चला। जिसमें दूसरे व्यक्ति की फोटो लगी हुई थी। पूछताछ में साल्वर की पहचान फिरोजाबाद टूंडला निवासी कृष्ण कुमार के तौर पर हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सीटेट परीक्षा में बैठने के लिए उसे जिम्मी ने रुपये दिए थे। इंस्पेक्टर बंथरा आशीष कुमार मिश्र ने बताया कि निदेशक की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है।

CTET NEWS: सीटेट परीक्षा में बैठा साल्वर गिरफ्तार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें