परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

बुधवार, 15 फ़रवरी 2023

CTET: क्‍या सीटीईटी पास करने का मतलब है कि आप टीचर बन जाएंगे? समझें पूरा गुणा गणित



CTET: क्‍या सीटीईटी पास करने का मतलब है कि आप टीचर बन जाएंगे? समझें पूरा गुणा गणित

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) हर साल सीटीईटी CTET परीक्षा (केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा) का आयोजन करती है. इस परीक्षा Exam के लिए आवेदन करने वाले लाखों अभ्यर्थियों के लिए जरूरी अपडेट है.दरअसल, आज ही इस सीटीईटी CTET परीक्षा Exam 2022 की आंसर की जारी की गई है. अब अगले कुछ दिनों में इसका रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि क्‍या सीटीईटी CTET पास करने का मतलब है कि आप टीचर बन जाएंगे. तो बता दें कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है.


जो अभ्यर्थी साल 2022 में सीटीईटी CTET परीक्षा Exam में शामिल हुए थे और रिजल्ट जारी होने पर इस परीक्षा को पास कर लेंगे. उनके पास केंद्र सरकार central government द्वारा आयोजित शिक्षक भर्ती में आवेदन करने की पात्रता होगी. सीटीईटी CTET परीक्षा Exam पास करने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह महज एक सर्टिफिकेट है जो शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए अनिवार्य है. इस सर्टिफिकेट के बिना आप केंद्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षाओं Exam में शामिल नहीं हो सकते हैं. बता दें कि इस साल सीटीईटी CTET परीक्षा Exam 28 दिसंबर से 7 फरवरी, 2023 तक देश भर में आयोजित की गई थी।


कहां कर सकते हैं आवेदन

सीटीईटी परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी देश भर के केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, सेंट्रल टिब्बतन स्कूल के साथ ही केंद्र शासित प्रदेशों के नियंत्रण वाले स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि सीटीईटी परीक्षा का आयोजन मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय यानी एमएचआरडी की जिम्मेदारी पर सीबीएसई करता है. सीटीईटी परीक्षा के अंतर्गत पेपर 1 और पेपर 2 आयोजित किया जाता है.


क्यों होता है पेपर 1 और पेपर 2

पेपर 1 प्राइमरी स्टेज तक के टीचरों के लिए होता है, जबकि पेपर-2 एलीमेंट्री स्टेज के टीचर के लिए होती है. हालांकि अभ्यर्थियों के पास दोनों पेपर देने का भी विकल्प होता है. एक पेपर देने के लिए ढाई घंटे निर्धारित हैं. दोनों पेपर देने पर 5 घंटे का समय लगता है.



CTET: क्‍या सीटीईटी पास करने का मतलब है कि आप टीचर बन जाएंगे? समझें पूरा गुणा गणित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें