परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

बुधवार, 1 फ़रवरी 2023

Job Budget 2023: 47 लाख युवाओं को 3 साल तक भत्ता, 30 स्किल इंडिया सेंटर खोले जाएंगे



 Job Budget 2023: 47 लाख युवाओं को 3 साल तक भत्ता, 30 स्किल इंडिया सेंटर खोले जाएंगे

देश का यूथ, फाइनेंस मिनिस्टर यानी निर्मला सीतारमण से आज जॉब्स को बूस्टर डोज देने की उम्मीद कर रहा था, ताकि फ्यूचर ब्राइट हो जाए। उनका भी और देश का भी। फाइनेंस मिनिस्टर ने पूरे बजट में रोजगार या जॉब्स शब्द का इस्तेमाल ही महज 4 बार किया। वित्त मंत्री ने अपने भाषण में पीएम कौशल विकास योजना​​​​​​ का ही 4.0 वर्जन लॉन्च करने की बात कही। दूसरी ओर युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नौकरियों के लिए तैयार करने के लिए अलग-अलग राज्य में 30 स्किल इंडिया सेंटर खोले जाने की घोषणा की।


अब जानिए युवाओं के लिए रोजगार से जुड़ी घोषणाएं...


  • पीएम कौशल विकास योजना 4.0 लॉन्च की जाएगी, जिसके जरिए ऑन जॉब ट्रेनिंग मिलेगी।
  • 'यूनिफाइड स्किल इंडिया डिजिटल प्रोग्राम' के तहत अलग-अलग राज्यों में 30 स्किल इंडिया सेंटर खोले जाएंगे।
  • 47 लाख युवाओं को सपोर्ट देने के लिए 'पैन इंडिया नेशनल एप्रेंटिसशिप स्कीम' शुरू की जाएगी, जिसके तहत 3 साल तक स्टाइपेंड/भत्ता दिया जाएगा।
  • इन घोषणाओं के अलावा ट्राइब्स के लिए भी रोजगार देने की बात कही। जिसमें 740 एकलव्य स्कूलों के लिए 38 हजार 800 टीचर्स और सपोर्ट स्टाफ की नियुक्ति की जाएंगी।
  • हालांकि 2023 के बजट में FM ने प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) और आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना में जॉब बांटने की कोई चर्चा नहीं की।

5 साल में 60 लाख नौकरियों का ऐलान

14 सेक्टर्स में 5 साल के अंदर 60 लाख नौकरियों का ऐलान। 1.97 लाख करोड़ रुपए की इस प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम से मेक इन इंडिया के तहत डोमेस्टिक प्रोडक्ट्स पर सब्सिडी दी जाती है।


अब तक क्या हुआ

31 जनवरी 2023 को जारी आर्थिक सर्वेक्षण के मुताबिक फाइनेंशियल ईयर 2022 में बताया गया कि प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम के तहत 3 लाख रोजगार जनरेट हुए।

आत्मनिर्भर भारत योजना में 16 लाख नौकरियां

अक्टूबर 2020 में लागू हुई आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना (ABRY) के तहत 16 लाख नौकरियों का ऐलान।


अब तक क्या हुआ

EPFO ने जून 2022 की रिपोर्ट में कहा था कि अक्टूबर 2020 से मार्च 2022 के बीच आत्मनिर्भर भारत स्कीम के तहत तय 50.9 लाख नौकरियों के मुकाबले 70.5 लाख नौकरियां दी गईं। यह टारगेट से 28% ज्यादा है। हालांकि, EPFO ने सालाना डेटा जारी नहीं किया।


दिसंबर में 16 महीने के पीक पर पहुंचने के बाद जनवरी में घटी बेरोजगारी दर

सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) के मुताबिक, दिसंबर 2022 में बेरोजगारी दर 8.3% रही। ये बीते 16 महीने में सबसे ज्यादा थी। इससे पहले अगस्त 2021 में बेरोजगारी दर 8.3% रही थी। जनवरी में जारी डेटा के मुताबिक यह 7.14% पर आ गई। CMIE के MD महेश व्यास का कहना है कि हाल के महीनों में रोजगार में लगातार बढ़ोतरी के बदौलत दिसंबर 2022 तक रोजगार 41 करोड़ तक पहुंच गया। यह कोरोना महामारी से पहले यानी जनवरी 2020 के बाद का हाईएस्ट एम्प्लॉयमेंट लेवल है।









31 अनऑर्गेनाइज्ड सेक्टर्स में 28.55 करोड़ मजदूर अनऑर्गेनाइज्ड सेक्टर यानी ऐसे क्षेत्र जिनमें 10 से कम लोग काम करते हैं, जैसे जनरल स्टोर, खेत, दिहाड़ी पर काम करने वाले मजदूर। ई-श्रम पोर्टल के मुताबिक, 30 जनवरी 2023 तक 28.55 करोड़ मजदूर रजिस्टर्ड हुए हैं।




2022 में 67 स्टार्टअप में 25 हजार छंटनी


Layoff.fyi की रिपोर्ट के मुताबिक, 67 स्टार्टअप ने 25 हजार लोगों को नौकरी से निकाला। BYJU'S, CARS24, ओला, OYO, Meesho, उड़ान, अनएकेडमी, स्विगी, शेयरचैट और vedantu जैसे बड़े स्टार्टअप ने छंटनी की।

Layoff.fyi की ही रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी 2023 में दुनिया के करीब 101 स्टार्टअप 31,436 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल चुके हैं।








2023 में टॉप 8 जॉब सेक्टर्स में जॉब बढ़ने की उम्मीद

लिंक्डइन इंडिया की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि 25 सेक्टर्स 2023 में सबसे ज्यादा रोजगार देंगे। लिंक्डइन ने जनवरी 2018 से जुलाई 2022 के बीच किए रिसर्च के आधार पर कुछ नतीजे निकाले, जो बताते हैं कि 2023 में किस सेक्टर में किस तरह की नौकरियों की ज्यादा मांग है।




Job Budget 2023: 47 लाख युवाओं को 3 साल तक भत्ता, 30 स्किल इंडिया सेंटर खोले जाएंगे Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें