परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

मंगलवार, 7 फ़रवरी 2023

PRIMARY KA MASTER: जन्मतिथि में फर्जीवाड़ा कर नौकरी कर रहा सहायक अध्यापक बर्खास्त

 PRIMARY KA MASTER:  जन्मतिथि में फर्जीवाड़ा कर नौकरी कर रहा सहायक अध्यापक बर्खास्त

मऊ। शिक्षा क्षेत्र बड़रॉव के प्राथमिक विद्यालय रेयाव पर सहायक अध्यापक के पद पर तैनात शिक्षक के जन्मतिथि में हेराफेरी मिलने पर बर्खास्त कर दिया गया। वर्ष 2020 में रेयाव प्राथमिक विद्यालय पर धनंजय यादव को सहायक अध्यापक के पद पर तैनाती मिली थी। लेकिन तैनाती के बाद जन्मतिथि में हेराफेरी करने की शिकायत मिली थी। बोर्ड की सत्यापन रिपोर्ट के मुताबिक धनंजय यादव ने हाईस्कूल की परीक्षा दो बार दी है। दोनों में जन्मतिथि अलग-अलग दर्ज है। धनंजय यादव के 2010 हाईस्कूल के अंक पत्र में जन्मतिथि 09 जून 1995 दर्ज है। वहीं वर्ष 2011 में हाईस्कूल के अंक पत्र में जन्मतिथि 08 अगस्त 1996 दर्ज है। अलग-अलग जन्मतिथि मिलने पर बीएसए ने शनिवार को बर्खास्त कर दिया।


PRIMARY KA MASTER: जन्मतिथि में फर्जीवाड़ा कर नौकरी कर रहा सहायक अध्यापक बर्खास्त Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें