परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

बुधवार, 8 फ़रवरी 2023

PRIMARY KA MASTER: आपस में भिड़ीं शिक्षिकाएं मारपीट में बच्चे भी घायल

PRIMARY KA MASTER: आपस में भिड़ीं शिक्षिकाएं मारपीट में बच्चे भी घायल 

मऊआइमा, । बच्चों की पिटाई करती प्रधानाध्यापिका का वीडियो एक शिक्षका ने बना लिया। जानकारी पर प्रधानाध्यापिका ने बच्चों को उकसाकर मोबाइल छीनने का प्रयास किया। इस बीच शिक्षका और प्रधानाध्यापिका से हुई हाथापाई में कई बच्चे भी जख्मी हो गए। मऊआइमा के प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुर खास में प्रधानाध्यापिका कामिनी गौड़ और प्रियंका श्रीवास्तव के बीच हाथापाई हो गई। सहायक अध्यापिका ने इसका वीडियो बना लिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक प्रधानाध्यापिका ने बच्चों को उकसाया तो बच्चों ने सहायक अध्यापिका प्रियंका श्रीवास्तव से वीडियो डिलीट करने के लिए मोबाइल छीनने का प्रयास किया।


 इस बीच छीना-झपटी का शिकार हो रही प्रियंका श्रीवास्तव ने बचने के लिए वहां रखे ताले और मोबाइल से बच्चों को मारकर खुद से दूर किया जिससे विद्यालय के दो बच्चे जख्मी हो गए। इस बीच स्थानीय लोगों के साथ-साथ अभिभावकों और गांव वालों की भीड़ लग गई। घटना के बाद बीईओ ममता सरकार भी पहुंचीं। दोनों शिक्षकिाओं को साथ ले गईं। अभिभावकों द्वारा शिकायती पत्र न देने के चलते पुलिस द्वारा कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई। बीईओ ने जांच कर कार्रवाई की बात कही।


PRIMARY KA MASTER: आपस में भिड़ीं शिक्षिकाएं मारपीट में बच्चे भी घायल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें